Home » ज्योति मौर्य और आलोक के बीच विवाद में नया मोड़: जांच कमेटी ने पति से मांगे पत्नी के अवैध वसूली से जुड़े सबूत,20 दिनों का समय

ज्योति मौर्य और आलोक के बीच विवाद में नया मोड़: जांच कमेटी ने पति से मांगे पत्नी के अवैध वसूली से जुड़े सबूत,20 दिनों का समय

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

लखनऊ : पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े देश के सबसे चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एसडीएम रही PCS अधिकारी ज्योति मौर्या पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम ने ज्योति पर अवैध वसूली के आरोप लगाने वाले उनके पति आलोक से सबूत मांगे हैं। जांच कमेटी के बुलावे पर पति आलोक जांच समिति के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अपने द्वारा लगाया गया तमाम आरोपों के सबूत पेश करने के लिए 20 दोनों का समय मांगा है। जांच कमेटी ने इससे पहले ज्योति मौर्या से उन पर लगे आरोपों के बारे में सफाई मांगी थी। बताया जा रहा है कि अब इस मामले में आगामी 28 अगस्त को सुनवाई हो सकती हैं।

जांच कमेटी ने ज्योति मौर्या के संपत्ति की पड़ताल शुरू की

सूत्रों ने दावा किया है कि ज्योति मौर्या के मामले की जांच कर रही एडीशनल कमिश्नर एडमिनिस्ट्रेशन अमृतलाल बिंद की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने उनके पदस्थापना स्थल का ब्योरा मांगा है। इसमें यह जानकारी मांगी गई है कि वह कहां-कहां और किस-किस पद पर कितने-कितने अवधि के लिए रहीं। इस दौरान उनके कार्य दायित्व क्या थे। इस दौरान उनकी अर्जित संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है। पति आलोक ने आरोप लगाया है की पत्नी ज्योति मौर्य ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। उन्होंने अपने आरोपी के साथ शिकायत के रूप में एक डायरी भी पेश की थी। जांच कमेटी डायरी की सत्यता की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा अलग-अलग दस्तावेजों पर ज्योति मौर्य की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जा रही है।

ज्योति मौर्य पर पति ने लगाए हैं कई गंभीर आरोप

ज्योति मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में PCS अधिकारी हैं। वहीं उनके पति आलोक सफाई कर्मचारी हैं। पति-पत्नी के विवाद में दोनों ने एक दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। पति आलोक में ज्योति मौर्या पर अवैध प्रेम संबंध रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित करने का दावा किया है। वहीं पत्नी ज्योति मौर्या ने पति और उसके परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पति पत्नी के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

READ ALSO : स्पेशल रिपोर्ट : यूपी के प्रयागराज में “सनम बेवफा” की कहानी का साेशल इंपैक्ट : रियल और रील के बीच बहुत फर्क है, यूं ही नहीं टूट जाता पति-पत्नी के बीच “सात जन्मों का रिश्ता”

आलोक से विवाह के बाद PCS बनीं थी ज्योति मौर्य

ज्ञात होगी ज्योति मौर्य और आलोक का विवाह पहले हो गया था। दोनों के बीच दो जुड़वा बेटियां हैं। विवाह के बाद ज्योति मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ था। कुछ दिनों तक दोनों के बीच रिश्ता सामान्य चला। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

Related Articles