Home » JHARKHAND NEWS: झारखंड शराब घोटाला मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे को मिली डिफॉल्ट बेल, जानें क्या रही वजह

JHARKHAND NEWS: झारखंड शराब घोटाला मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे को मिली डिफॉल्ट बेल, जानें क्या रही वजह

एसीबी तय समय में दाखिल नहीं कर सकी चार्जशीट

by Vivek Sharma
i a s vinay choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को रांची स्थित एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने उनकी डिफॉल्ट बेल याचिका को स्वीकार कर लिया। अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया था कि जांच एजेंसी निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है, जिसके आधार पर आरोपी को डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिलता है। अदालत ने इस दलील को मानते हुए उन्हें राहत प्रदान की।

विनय चौबे पर पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में शराब नीति लागू करने के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: राज्यसभा में झारखंड के पेयजल गुणवत्ता का मुद्दा उठा, एमआईएस प्रणाली पर सांसद ने दिया जोर

Related Articles

Leave a Comment