Home » West Singhbhum Storm Rain : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बड़ाजामदा- मनोहरपुर रोड पर लगा जाम

West Singhbhum Storm Rain : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बड़ाजामदा- मनोहरपुर रोड पर लगा जाम

by Rakesh Pandey
West Singhbhum Storm Rain
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा- किरीबुरू- सैंडल- मनोहरपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। झाड़बेड़ा गांव के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से गुरुवार को सुबह करीब 3 बजे से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक पेड़ गिरने से यह मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई।

यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है, जिससे प्रतिदिन खनन कार्य, माल परिवहन और आम लोगों का आवागमन होता है। सड़क बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, बस, निजी वाहन और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। कई लोग जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन अचानक रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को रात में ही आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिर गया था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अवगत कराया गया। टीम मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गई है। फिलहाल कटाई और सफाई का काम जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सड़क पर आवागमन सामान्य हो जाएगी।

Read Also- Jharkhand Politics: फिर विवाद में सांसद ढुलू महतो; ट्रेन की महिला बोगी में सवार होने की तस्वीर वायरल, RPF कर रही जांच

Related Articles

Leave a Comment