Home » CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; ऑफिशियल वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर पर देख सकेंगे परिणाम

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; ऑफिशियल वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर पर देख सकेंगे परिणाम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CENTRAL DESK : CBSE Board की 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी। सभी छात्र और उनके अभिभावक काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे।

सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थी। पिछले साल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट मई के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है।

ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे RESULT

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर “CBSE 10th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषयवार अंक और कुल अंक सही तरीके से देख लें। अगर किसी तरह की गलती मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

सीबीएसई ने छात्रों से यह भी अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद माध्यमों से ही रिजल्ट देखें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

Read Also: http://Akanksha Entrance Exam : आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 142 विद्यार्थी सफल

Related Articles

Leave a Comment