Home » Chaibasa News : कराईकेला थाना के फरार नक्सलियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, 15 लाख का इनामी सालुका कायम भी शामिल

Chaibasa News : कराईकेला थाना के फरार नक्सलियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, 15 लाख का इनामी सालुका कायम भी शामिल

Jharkhand Hindi News : घर पर चस्पा इश्तेहार में अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की दी गई चेतावनी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कराईकेला थाना के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर 1 जून 2026 को विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। इनमें 15 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है।

किन नक्सलियों के घर चिपका इश्तेहार ?

पुलिस के अनुसार जिन नक्सलियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, उनमें पहला नाम सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम पिता साधु चरण कायम का है। वह कूदाबुरु गांव का रहने वाला है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दूसरा नाम रतन दांगील पिता सुरेश दांगील का है। वह टेंडरसई गांव का निवासी है। तीसरी नक्सली रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय है। वह कुंदा सोय की पुत्री है और माइलीपी गांव की रहने वाली है। तीनों सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

किस मामले में है फरार?

ये तीनों कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025, दिनांक 21 जून 2025 में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त हैं। इनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है। तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 1 जून 2026 को तीनों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया। इश्तेहार में अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का बयान

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इश्तेहार चस्पा करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे इन फरार नक्सली के बारे में सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने नक्सली से कहा कि अगर सरकार द्वारा दिए गए प्रावधान के तहत सिलेंडर करते हैं तो उन्हें सरकार की योजना के तहत सभी सुविधा मिलेगी ।

Read Also- Jharkhand News : सरकारी कार्यों के लिए भूमि दान और पुनर्वास से जुड़ी जमीनों पर स्टांप व निबंधन शुल्क पूरी तरह माफ

Related Articles

Leave a Comment