Home » Koderma News : झुमरी तिलैया में नगर परिषद अध्यक्ष पर छाता तानना सिपाही पर पड़ा भारी, SP ने किया निलंबित

Koderma News : झुमरी तिलैया में नगर परिषद अध्यक्ष पर छाता तानना सिपाही पर पड़ा भारी, SP ने किया निलंबित

Koderma News : छाता लेकर खड़े सिपाही की तस्वीर वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
Koderma News: Constable Suspended for Holding Umbrella Over Municipal Chairman
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ छाता लेकर खड़े नजर आए तिलैया थाना के सिपाही उपेंद्र सिंह पर कार्रवाई की गई है। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार को झंडा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर खुद सड़क पर उतर आए थे। पुलिस पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कथित उदासीनता का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष हाथ में लाठी लेकर सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।

इसी दौरान तिलैया थाना के सिपाही उपेंद्र सिंह उनके पास छाता लेकर खड़े दिखाई दिए। सिपाही और अध्यक्ष की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए सिपाही उपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

हालांकि, नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने सिपाही का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इसमें सिपाही की कोई गलती नहीं थी। अध्यक्ष के मुताबिक, बारिश से बचने के लिए वे खुद सिपाही के छाते के नीचे जाकर खड़े हुए थे। सिपाही उनके लिए छाता लेकर नहीं आया था।

फिलहाल, झुमरी तिलैया में यह पूरा मामला ‘छाता प्रकरण’ के नाम से चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Read Also: Koderma Accident: कोडरमा में नदी के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची, 5 किलोमीटर दूर मिला शव

Related Articles

Leave a Comment