Home » Jamshedpur Accident: मानगो गोलचक्कर के पास यात्री बस अनियंत्रित, दो बाइक को रौंदा; बड़ा हादसा टला

Jamshedpur Accident: मानगो गोलचक्कर के पास यात्री बस अनियंत्रित, दो बाइक को रौंदा; बड़ा हादसा टला

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों से जा टकराई। हादसा मानगो गोलचक्कर के पास पारडीह रोड स्थित सिंधी होटल के समीप हुआ। दुर्घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि टाटा से भागलपुर जा रही शंकर-पार्वती यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई।

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस के नीचे फंसी मोटरसाइकिल को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Read also – Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट; राज्यपाल होंगे अध्यक्ष, सिंहभूम सांसद और कोल्हान के सभी 14 विधायक बने सदस्य

Related Articles

Leave a Comment