Home » Ranchi Crime: रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, टाइगर मोबाइल का जवान घायल

Ranchi Crime: रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, टाइगर मोबाइल का जवान घायल

​ब्राउन शुगर तस्कर को बचाने में पुलिस से भिड़े लोग, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, माहौल तनावपूर्ण

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके के निजाम नगर में बुधवार की रात भारी बवाल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस खबर के आधार पर जब टाइगर मोबाइल के जवान संदिग्ध तस्कर को दबोचने पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोग पुलिस के विरोध में उतर आए।

​देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान हुई झड़प में टाइगर मोबाइल का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव फैल गया।
​घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की । हाथापाई की। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि तस्कर को छुड़ाने के लिए भीड़ ने जवानों पर हमला बोल दिया और सरकारी काम में बाधा डाली। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कोतवाली और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों और नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Read Also: Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने गठित की नई सीनेट; राज्यपाल होंगे अध्यक्ष, सिंहभूम सांसद और कोल्हान के सभी 14 विधायक बने सदस्य

Related Articles

Leave a Comment