Home » झारखंड में मुंह का कैंसर सबसे अधिक, चौथे स्टेज में पहुंचते हैं इतने प्रतिशत मरीज

झारखंड में मुंह का कैंसर सबसे अधिक, चौथे स्टेज में पहुंचते हैं इतने प्रतिशत मरीज

by The Photon News Desk
World Cancer Day 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क, जमशेदपुर/World Cancer Day 2024 : विश्व कैंसर दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की ओर से साकची स्थित आइएमए भवन में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर के कैंसर रोग से संबंधित विशेषज्ञ शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया और कैंसर से बचने का उपाय बताएं।

ब्रह्मानंद नरायणा अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। लगभग 70 प्रतिशत मरीज तीसरे व चौथे स्टेज में इलाज कराने पहुंचते हैं, जिसके इलाज में काफी परेशानी होती है। अगर, ये मरीज पहले व दूसरे स्टेज में आते तो अधिकांश का इलाज संभव होता।

World Cancer Day 2024 – डरे नहीं, लड़े, शत प्रतिशत इलाज संभव

कैंसर सर्जन डॉ. प्रणय मिश्रा ने कहा कि आज भी लोग कैंसर के नाम से डरते हैं। जबकि इसका इलाज शत प्रतिशत संभव हो गया है। ऐसे में जरूरी है जितना जल्दी बीमारी की पहचान हो जाए। झारखंड में मुंह का कैंसर सबसे अधिक है। चूंकि, यहां के लोग तंबाकू का सेवन अधिक करते हैं।

World Cancer Day 2024- ब्रेन में 100 से अधिक तरह के कैंसर हो सकते हैं

ब्रह्मानंद नरायणा अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव महर्षि ने कहा कि ब्रेन में 100 से अधिक तरह के कैंसर हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गैस्ट्रोएंटेरोलाजिस्ट डॉ. विजय कुमार ने कहा कि बार-बार गैस बनना, भूख नहीं लगना, उल्टी होना सहित अन्य परेशानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह पेट कैंसर का लक्षण हो सकता है।गैस्ट्रो सर्जन डॉ. अरूप बसु ने कहा कि अगर आपके शौच के रास्ते से खून आ रहा है तो अधिकांश लोग इसे बवासीर समझ लेते हैं। वहीं, इलाज भी शुरू हो जाता है लेकिन जब जांच होती है तो कैंसर की पुष्टि होती है। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देश में 13 मिनट में ब्रेस्ट कैंसर से एक मरीज की मौत

मेडिकल ऑन्कोलाजिस्ट डॉ. अमित अमित कुमार ने कहा कि पहले लोग कैंसर का मतलब नो आंसर समझते थे लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब इलाज शत प्रतिशत संभव है। एमजीएम कालेज की व्याख्याता डॉ. वनिता सहाय ने कहा कि देश में प्रति 13 मिनट पर ब्रेस्ट कैंसर से एक मरीज की मौत हो रही है। ब्रेस्ट कैंसर बढ़ने का मुख्य कारण बदलते लाइफ स्टाइल है।

World Cancer Day 2024 : महिलाओं में ये तीन कैंसर अधिक होता

मेडिकल ऑन्कोलाजिस्ट डॉ. एसके कुंडू ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से अब कैंसर का इलाज काफी आसान हो गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका चौधरी ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व ओवरी का कैंसर अधिक होता है।

ऐसे में इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का टीका लेकर इससे बचा जा सकता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति सिंघल ने कहा कि कैंसर की पहचान सही समय पर होने से कम खर्च में बेहतर इलाज हो सकता है। इस अवसर पर आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी, सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसी अखौरी सहित अन्य उपस्थित थे।

READ ALSO : अपनी मौत की झूठी अफवाह फैला कर विवादों में घिरी पूनम पांडे, एफआईआर दर्ज

Related Articles