–एक्सएलआरआई में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नए सत्र की हुई शुरुआत

-पीजीडीएम के विद्यार्थियों की औसत उम्र 43 साल जमशेदपुर : XLRI Online Learning Program: एक्सएलआरआई में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नये सत्र शुरुआत हुई। इस कोर्स में कुल 97 विद्यार्थियों को एडमिशन मिला है। नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए संस्थान की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआई एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष राणावीर सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन एंड फाइनांस फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक्स प्रो संजय पात्रो थे. समारोह में मुख्य अतिथि राणावीर सिन्हा ने कहा कि एक्सएलआरआई कामकाजी लोगों अथवा अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान है. उन्होंने कहा कि आप एक शिक्षा यात्रा पर निकले हैं, जैसे-जैसे आप इस यात्रा पर आगे बढ़ेंगे, आपको असाधारण शिक्षा तक पहुंच प्राप्त होगी.

XLRI Online Learning Program: डिग्री हासिल करने से अधिक जरूरी है सीखना व उसे अमल में लाना : निदेशक
समारोह में एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने सभी छात्र-छात्राओं का सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान के इस कोर्स में चयन होना ही यह साबित करता है कि आप असाधारण हैं। आपमें प्रतिभा है। उन्होंने एक्सओएल प्रोग्राम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रोग्राम को वे ही कर पाते हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है. उन्होंने कहा कि जरूरी यह नहीं है कि आपको दो साल के बाद डिग्री मिल जाय, बल्कि जरूरी यह है कि आप दो साल के दौरान क्या कुछ सीखते हैं और उसे किस प्रकार अमल में लाते हैं.
इससे पूर्व समारोह में नवनामांकित छात्र-छात्राओं को एक्सएलआरआई की विरासत से अवगत कराया गया. इस क्रम में बताया गया कि इस कोर्स को वर्ष 2022 में लांच किया गया था. इस कोर्स का यह तीसरा सत्र है. यह दो वर्षीय कोर्स एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त है.
XLRI Online Learning Program: किस कोर्स में कितने छात्र-छात्राएं व योग्यताएं
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-बिजनेस मैनेजमेंट (ऑनलाइन)
कुल स्टूडेंट-42, फीमेल रेसियो- 45 प्रतिशत, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड- 80 प्रतिशत, औसत उम्र- 28.7 साल, कार्य का अनुभव-7 साल ।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (ऑनलाइन)
कुल स्टूडेंट-31, फीमेल रेसियो-70 प्रतिशत, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड-15 प्रतिशत, औसत उम्र-29 साल, कार्य का अनुभव-6.5 साल ।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-फाइनांस (ऑनलाइन)
कुल स्टूडेंट-24, फीमेल रेसियो- 29 प्रतिशत, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड-33 प्रतिशत,
औसत उम्र-43 साल, कार्य का अनुभव-15 साल ।

