Home » ‘दी मैड्स’ का नया गाना ‘यादें’हुआ रिलीज, जर्नलिज्म के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे अभिषेक श्रीवास्तव

‘दी मैड्स’ का नया गाना ‘यादें’हुआ रिलीज, जर्नलिज्म के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे अभिषेक श्रीवास्तव

by Rakesh Pandey
the mads yaadein song release
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई : कई मीडिया संस्थानों में बतौर जर्नलिस्ट काम करने के बाद अभिषेक श्रीवास्तव अब एक्टिंग की दुनिया में नया मुकाम हासिल करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ‘दी मैड्स’ के नए गाने ‘यादें’ (Yaadein Song) में बतौर एक्टर काम किया है और काफी जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वे फिल्म ‘शेड्स ऑफ लाइफ’ और मेलोड्रामा ‘मॉम’ नामक वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। शेड्स ऑफ लाइफ को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जा चुका है। यहां भी गानें को काफी लोकप्रियता मिली है।

कई ओटीटी प्लेटफॉर्म एक साथ हुआ लॉच

“>

(Yaadein Song) सॉन्ग को लिखने, गाने और इसके म्यूजिक का काम दी मैड्स टीम के रोहित वर्मा, हिमांशु सैनी और कमल त्यागी ने किया है। इस गाने को The Mads Official के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके अलावा इसे स्पॉटीफाई, अमेजन म्यूजिक, एपल म्यूजिक जैसे सभी ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर भी सुना जा सकता है।

(Yaadein Song) 7 लाख लोगों ने देखा दी मैड्स पहला गाना

yaadein song

इससे पहले भी दी मैड्स ग्रुप ‘देख भाई’ नाम का एक और सॉन्ग रिलीज कर चुका है। इस गाने को पंजाबी म्यूजिक कंपनी सागा पॉप की ओर से रिलीज किया गया था। दी मैड्स ग्रुप के मेंबर रोहित, हिमांशु और कमल काफी लंबे समय से डांस और सिंगिंग से जुड़े हुए हैं और वे इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8, एपिक चैनल के विन इंडिया और जस्ट डांस इंडिया के कंटेस्टेंड भी रह चुके हैं। उनके पहले गाने को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

थियेटर से रहा है पुराना नाता

आपको बता दें कि अभिषेक ने दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से अभिनय की शिक्षा हासिल की है और इसके साथ ही वे माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स भी कर चुके हैं। वे पिछले कई सालों से थियेटर से जुड़े हैं कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स के थियेटर ग्रुप में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में बतौर जर्नलिस्ट भी काम कर चुके हैं। (Yaadein Song)

READ ALSO: साल 2023 में किन स्टार्स किड्स ने किया अपना बॉलीवुड में डेब्यू, जानिए

Related Articles