Home » Jamshedpur News : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान

Jamshedpur News : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान

संत विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर सेवा शिविर, रक्तदाताओं को च्यवनप्राश और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विहंगम योग टाटा संत समाज एवं आदित्यपुर संत समाज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का संगम देखने को मिला।

विहंगम योग संत समाज की ओर से संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष रक्तदान सेवा अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वालों को च्यवनप्राश और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध रक्त जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विहंगम योग की आध्यात्मिक परंपरा में मानव कल्याण और सेवा भावना को विशेष महत्व दिया जाता है। संत विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन इसी परंपरा का प्रतीक है। आध्यात्मिक साधना के साथ सामाजिक सेवा को जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

शिविर में हॉकी सरायकेला के जिला सचिव एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित मोदक, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, नगीना सिंह, डॉ. डीपी शुक्ला, कन्हैया लाल अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, अंतरराष्ट्रीय खो-खो कोच अखिलेश्वर प्रसाद, राष्ट्रीय खो-खो रेफरी सुरेश नारायण चौधरी, प्रणय रॉय, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बाल संस्कार प्रमुख सविता कुमारी, जमशेदपुर महानगर विहिप के जिला मंत्री चंद्रिका भगत, कांग्रेस नेता रायिस रिजवी, जुगसलाई नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, रेड क्रॉस के वाइस पैट्रन डीके घोष, टाटा संत समाज के समन्वयक नीरज मिश्रा, रवि सिंह, निशांत शर्मा, मुकेश तिवारी और शंभू पंडित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment