Home » अरिजीत, ऐश्वर्या को हरा कर डिनो जेम्स बने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विजेता

अरिजीत, ऐश्वर्या को हरा कर डिनो जेम्स बने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विजेता

by Rakesh Pandey
अरिजीत ऐश्वर्या को हरा कर डिनो जेम्स बने खतरों के खिलाड़ी 13 के विजेता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के ग्रैंड फिनाले में डिनो जेम्स ने विजय प्राप्त की है। इस पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के 13वें सीजन का खिताब उन्होंने अपने नाम किया, जहां उन्होंने अरिजीत तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को हराया।

शनिवार रात शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ, और इस फिनाले में इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स मौजूद थे। फिनाले एपिसोड में, तीन फाइनलिस्ट ने शो के लिए आखिरी टास्क परफॉर्म किया, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने फिनाले के मंच पर डांस कर सभी को एंटरटेन किया।

कौन हैं डिनो जेम्स?
‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वा सीजन एक बड़ा हिट हो रहा है, और इस सीजन में सेलेब्रिटी प्रतियोगी एक-दूसरे के साथ मुकाबला कर रहे हैं। शो का विजेता डिनो जेम्स ने इस महत्वपूर्ण खिताब को अपने नाम किया है।
डिनो जेम्स एक प्रमुख सिंगर और रैपर हैं, जिन्होंने अपनी म्यूजिक करियर में कई हिट सॉन्ग्स के साथ महत्वपूर्ण स्थान बनाया है, जैसे कि ‘बॉयफ्रेंड,’ ‘धीरे-धीरे,’ और ‘होये इश्क ना’। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत पॉपुलर हैं और उनके गानों का बड़ा फैन फॉलोइंग है। इसके बाद, ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विनर के रूप में उन्होंने अपनी छाप और प्रतिस्पर्धी भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

क्या था स्टंट?
फिनाले में, प्रतियोगी को एक चॉपर स्टंट करना था। इसमें, उन्हें चॉपर पर चढ़कर रस्सी से बने जाल पर चलकर एक चाबी को निकालने का चुनौतीपूर्ण काम था, और फिर उस चाबी को लेकर पानी में कूदना था। इस टास्क को पूरा करने के लिए सबसे पहले अर्जित तनेजा उतरे और वे ने एक शानदार प्रदर्शन दिखाया। इसके बाद, ऐश्वर्या शर्मा ने इस चुनौती का सामना किया, लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सकीं। आखिर में, डिनो जेम्स की बारी आई और उन्होंने सबसे कम समय में इस चरण को पूरा किया।
खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीक्रा के केपटाउन में हुई थी, और 2 अक्टूबर को खतरों के खिलाड़ी 13 के शूट का आखिरी दिन था। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके सभी दर्शकों को धन्यवाद भी दिया।

विजेता को ट्रॉफी के साथ मिली कार व 20 लाख रूपये
डिनो जेम्स को सीजन 13 जीतने पर ट्रॉफी, 20 लाख रूपये का चेक व मारूति स्विफ्ट कार ईनाम के रूप में दी गई।

क्या कहा डिनो जेम्स ने जीत के बाद ?

डिनो जेम्स ने अपनी जीत के बाद बताया, “मैं खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बना, ये मेरी लाइफ का एक बड़ा आशीर्वाद है। शो में मौका देने के लिए मेकर्स का आभारी हूं। मैं रोहित शेट्टी सर से मिली सराहना और अपने डर से बड़ा होने के अवसर को महत्व देता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझमें खुद को डेवलप करने की क्षमता है। इस शो में मेरी जो दोस्ती बनी वह पूरी तरह से अप्रत्याशित लेकिन अनमोल हैं।”

READ ALSO : नवरात्रि पर छलका सुकेश का जैकलीन के प्रति प्रेम: जैकलीन के लिए नवरात्र पर ठग सुकेश रखेगा व्रत

Related Articles