Home » INDIA Meeting: इंडिया की बैठक में ममता बनर्जी ने खड़गे का नाम पीएम कैंडिडेट के लिए सुझाया

INDIA Meeting: इंडिया की बैठक में ममता बनर्जी ने खड़गे का नाम पीएम कैंडिडेट के लिए सुझाया

by Rakesh Pandey
INDIA Meeting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के मकसद से बने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में INDIA अलायंस की तरफ से प्रधानमंत्री चेहरे के लिए कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रखा गया। (INDIA Meeting) वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह, टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, आरजेडी से लालू यादव और तेजस्वी यादवएनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे। इसके अलावा सपा से अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, डीएमके से एमके स्टालिन, एनसीपी चीफ फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

पीएम का चेहरा होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे?

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम प्रस्तावित किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। यह इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक थी (INDIA Meeting) जिसे दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि गठबंधन के संयोजक पद के लिए अभी किसी का चयन नहीं किया गया है।

खड़गे ने पीएम उम्मीदवार बनने से किया इनकार

हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनम्रतापूर्वक INDIA अलायंस का चेहरा बनने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वंचितों के लिए काम करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दलित चेहरा होने की वजह से खड़गे का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए आगे बढ़ाया गया है। INDIA Meeting हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, खड़गे के नाम पर अभी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।

INDIA Meeting: एकजुट होकर काम करेंगे

बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पहले जीतना जरूरी, प्रधानमंत्री चेहरे पर बाद में चर्चा होगी। उन्होंने कहा, ‘यदि सांसद ही नहीं होंगे, तो पीएम के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। हम पहले बहुमत हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।’ खड़गे ने कहा कि अगर हमें लोकतंत्र को बचाना है, तो सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। इतिहास में पहली बार हमने सदन में मुद्दा उठाया, वह गलत नहीं था। सदन चलने के दौरान पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में घूम रहे हैं।

बैठक में 28 दलों ने लिया हिस्सा

खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की इस चौथी बैठक में 28 पार्टियों के नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 3 घंटे चली इस बैठक में 149 सांसदों के निलंबन को लेकर चर्चा की और एक प्रस्ताव पारित किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग करेगा। अगर यह फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो सभी दल मिलकर बात करेंगे। दिल्ली, पंजाब को लेकर बाद में चर्चा की जाएगी। INDIA Meeting कोऑर्डिनेटर के नाम पर चर्चा हुई। इसके लिए उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार के नामों पर विचार किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए: खड़गे

खड़गे ने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको लड़ना होगा। हम इसके लिए तैयार हैं। हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आना चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से मना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, पहली बार 151 संसद को निलंबित किया गया है। 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

READ ALSO: Tamilnadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश से लोग बेहाल, बचाव कार्य में सेना तैनात

Related Articles