Home » भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, रघुराम अय्यर बने नए सीईओ

भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, रघुराम अय्यर बने नए सीईओ

by Rakesh Pandey
Raghuram Ayyar CEO of IOA
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने रघुराम अय्यर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Raghuram Ayyar IOA) नियुक्त किया है। शुक्रवार को आईओए की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को नामांकन समिति द्वारा आयोजित एक सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में रघुराम अय्यर की नियुक्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने नामांकन समिति की ओर से बात की और आईओए को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर अय्यर की क्षमता पर विश्वास जताया।

आईपीएल की टीमों में सीईओ के रूप में कर चुके हैं काम

IOA नामांकन समिति द्वारा चुने गए अय्यर के पास खेल प्रबंधन का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट और इंडियन सुपर लीग की टीम एटीके मोहन बागान और टेबल टेनिस टीम आरपीएसजी मावेरिक्स के सीईओ के रूप में काम किया है।

आईओए ने दी जानकारी (Raghuram Ayyar IOA)

आईओए ने कहा कि ‘नामांकन समिति द्वारा आयोजित सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया’ के बाद अय्यर को उसका सीईओ नियुक्त किया गया। आईओए ने एक बयान में कहा कि सावधानीपूर्वक विचार करने और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साथ गहन साक्षात्कार के बाद नामांकन समिति ने सर्वसम्मति से श्री रघुराम अय्यर को सीईओ की भूमिका के लिए चुना है। खेल प्रबंधन और प्रशासन में उनका समृद्ध अनुभव और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने और विकसित करने के मिशन में आईओए का नेतृत्व करने के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बनाता है।

Raghuram Ayyar CEO of IOA

साथ ही सीईओ बिना वोटिंग अधिकार के कार्यकारी परिषद का पदेन सदस्य होगा। वह कोई निर्वाचित सदस्य नहीं, बल्कि एक वेतनभोगी अधिकारी हैं। आईओए के संयुक्त सचिव और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे सीईओ के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे।

अय्यर में आईओए को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता

नामांकन समिति की ओर से बोलते हुए डॉ. पी.टी. उषा ने आईओए को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अय्यर की क्षमता पर भरोसा जताया। डॉ. उषा ने कहा, हमारा मानना है कि रघुराम अय्यर नेतृत्व, रणनीतिक दृष्टि और खेल परिदृश्य की गहरी समझ का एक अनूठा संयोजन लेकर आएंगे, उनकी नियुक्ति वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों की निरंतर वृद्धि और सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, आईओए के लिए सीईओ की सफल नियुक्ति में कार्यकारी परिषद के सम्मानित सदस्यों के अटूट सहयोग और पूरे दिल से समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। उनका समर्पण इसे हासिल करने में सहायक रहा है और मैं आगे भी ऐसा जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

READ ALSO: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

Related Articles