पाकुड़/ Champai Soren : झारखंड के गठबंधन ने सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि विपक्ष का हथकंडा झारखंड में नहीं चलेगा। इसे हमने तोड़ दिया है। यह बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कही। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पाकुड़ में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी की मदद से राज्य के युवा व जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री को झूठा आरोप में जेल भेज दिया है।
पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड बनने के बाद सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली भाजपा ने राज्य के लोगों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। जब लोकप्रिय युवा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के लोगों के लिए काम करना शुरू किया तो उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आदिवासी मूलवासी एक दिन भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। झारखंड की धरती में उनको खड़ा होने के लिए जगह नहीं मिलेगा।
मणिपुर से निकला यह न्याय यात्रा झारखंड के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। हम सब इस न्याय यात्रा के साथ है। आने वाले साल में हमलोग अपना जनमत के साथ भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी आजादी के लिए पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी
थी उसे फिर से बहाल करेंगे। यहां के संविधान जो आंबेडकर की देन है उसे बचाने का काम करेंगे। इसके पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद सभा में पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री ने खड़ा होकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
READ ALSO : मुख्यमंत्री बनते ही Champai Soren ने कहा-आदिवासी-मूलवासी का अस्मिता को बचाना है

