पॉलिटिकल डेस्क, नई दिल्ली. 27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होंगे। (Sonia gandhi) इसके लिए सभी पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अब सोनिया गांधी यूपी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन किया है। उनके नामांकन के दौरान वायनाड सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद थे। इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा जाने वाली सोनिया गांधी नेहरू-गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी।
कांग्रेस ने 7 राज्यों में 10 प्रत्याशियों का नाम किया जारी
कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सूची जारी है। इसमें 7 राज्यों से 10 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। सोनिया गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे, कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैय्यद नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश से अशोक सिंह, तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव का नाम शामिल है।
भाजपा ने 26 प्रत्याशियों का नाम किया जारी (Sonia gandhi)
वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने दो लिस्ट जारी की है। अब तक 26 प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है। इसमें पांच नाम ओडिशा से हैं। यहां से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर प्रत्याशी बनाए गए हैं। वैष्णव को समर्थन देने का ऐलान बीजेडी ने भी किया है। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, जसवंत सिंह सलाम सिंह परमार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन को प्रत्याशी बनाया है।
हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। अशोक चव्हाण 13 फरवरी को ही भाजपा में शामिल हुए थे।

