Home » पांच मार्च को लॉन्च होने जा रही यह कार, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

पांच मार्च को लॉन्च होने जा रही यह कार, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

by The Photon News Desk
BYD Seal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली। BYD Seal पांच मार्च को भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस कार का इंतजार लोगों को लंबे समय से था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार को पहली बार पिछले साल जनवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। इसे पहले त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है और अब पांच मार्च को लॉन्च करने का फैसला किया गया है।

BYD Seal कार की खासियत

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार में कई खासियत है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। वैश्विक बाजारों में इस कार की ब्रिकी पहले से जारी है, ऐसे में लोग इसकी खूबियों से अवगत है। BYD Seal इलेक्ट्रिक कार Tesla Model 3 को टक्कर देती है। इसकी लंबाई 4,800 मिमी, चौड़ाई 1,875 मिमी और ऊंचाई 1,460 मिमी है। ये इलेक्ट्रिक कार ईवी निर्माता के डेडिकेटेड ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित है।

ऐसा है डिजाइन

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन शानदार है। इसका डिजाइन ओसियन एक्स कॉन्सेप्ट से प्रभावित है, जिसे 2021 में प्रदर्शित किया गया था। वहीं, लुक के मामले में BYD Seal इलेक्ट्रिक कार में बूमरैंग आकार के एलईडी डीआरएल के साथ क्रिस्टल एलईडी हेडलैंप, बूट-लिड की पूरी लंबाई में चलने वाली पूर्ण-चौड़ाई वाली एलईडी टेललाइट्स मिलती है।

ऐसा है इंटीरियर

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार की इंटीरियर आकर्षित करने वाला है। इसकी बात करें तो सील प्रीमियम लुक और सॉफ्ट-टच मैटेरियल के साथ आती है। डैशबोर्ड पर 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जैसा कि Atto 3 के अंदर देखा गया है। इसे 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही एक हेड-अप डिस्प्ले और दो वायरलेस चार्जिंग पैड भी है।

READ ALSO : हीरो की नई बाइक Hero Mavrick 440 लॉन्च, कीमत 2 लाख रूपये, जानिये बाइक की खासियत

Related Articles