Home » West Singhbhum News : चाईबासा में बारिश बनी जानलेवा : कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

West Singhbhum News : चाईबासा में बारिश बनी जानलेवा : कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सदर थाना पुलिस बमेगुटु गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

by Rajeshwar Pandey
body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तांतनगर प्रखंड के बमेगुटु गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 33 वर्षीय महिला सुखमती बानरा की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मलबे में दबने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे सुखमती बानरा अपने घर में अकेली थी। पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण मिट्टी की दीवार बेहद कमजोर हो चुकी थी, जो अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार का भारी मलबा सीधे सुखमती के ऊपर आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सदर थाना पुलिस बमेगुटु गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना से दुखी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, मानसून के मद्देनजर क्षेत्र के जर्जर और कच्चे मकानों की पहचान कर उनकी मरम्मत कराने की अपील की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट पर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जर्जर मकानों और नदी-नालों के किनारे रहने से बचें ।

Read Also- Koderma News: दो कमरे के मकान पर 36 लाख का बिजली बिल देख उड़े होश, सुधार की गुहार के बाद मिला डिस्कनेक्शन नोटिस

Related Articles