Home » Oscar 2024: किलियन बेस्ट एक्टर, नोलन बेस्ट डायरेक्टर, जानिए और किन्हें मिला अवार्ड

Oscar 2024: किलियन बेस्ट एक्टर, नोलन बेस्ट डायरेक्टर, जानिए और किन्हें मिला अवार्ड

by The Photon News Desk
Oscar Award 2024 Winner
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क। Oscar Award 2024 Winner: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आज 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान हो हुआ। समारोह में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। वही किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है।

Poor Things ने चार कैटेगरी में जीता ऑस्कर

फिल्म पूअर थिंग्स ने चार कैटेगरी में ऑस्कर जीता। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। वही ये एमा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड था। बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पूअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्टयूम डिजिंगर प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप और हेयर स्टाइल के अवॉर्ड से भी नमाजा गया।

Award Ceremony- Barbie को मिला ऑस्कर

फिल्म बार्बी को केवल एक ऑस्कर मिला। इसके गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर के लिए बिली एलिश और फिनीस ओ’कोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता है। फिल्म को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। द होल्डओवेर्स के लिए डा वाइन जॉय रैंडोल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बनी हैं। वॉर इज ओवर बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म रही। अमेरिकन फिक्शन को बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर दिया गया है।

Award Ceremony- RRR का एक दिखाया गया एक्शन सीन

ऑस्कर सेरेमनी में दुनियाभर की फिल्मों के बेहतरीन स्टंट सींस वाली एक एडिटेड क्लिप दिखाई गई जिसमें RRR का एक एक्शन सीन भी दिखाया गया। इसके अलावा नाटू- नाटू गाने को स्क्रीन पर दो बार दिखाया गया। सबसे पहले स्टंट कोऑर्डिनेटर को ट्रिब्यूट देते वक्त सॉन्ग का एक सीन स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर हुक स्टेप कर रहे थे।

वहीं, दूसरी बार बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड की घोषणा के दौरान नाटू नाटू गाने को भी दिखाया गया। पिछले साल RRR ने नाटू-नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड भी जीता था।

Award Ceremony- डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि

कई मशहूर फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे नितिन देसाई को इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई। डायरेक्टर देसाई ने 2023 में अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई ने लगान और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे।

READ ALSO : चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा बनी मिस वर्ल्ड, जानिए कौन है क्रिस्टीना

Related Articles