Home » झारसुगुड़ा में 50 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, सात लोगों की मौत

झारसुगुड़ा में 50 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, सात लोगों की मौत

by The Photon News Desk
Jharsuguda Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारसुगुड़ा/Jharsuguda Accident:  ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार शाम को महानदी में एक नाव पलट गई। नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय मछुआरों ने 40 से ज्यादा लोगों की जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

Jharsuguda Accident: सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद सीएम नवीन पटनायक ने मुआवजे का ऐलान किया। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए मदद करने की घोषणा की गई। घटना झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर ब्लॉक की है।

लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत सारदा के पास महानदी में नाव पलटने की घटना घटी। नाव के पलटते ही चिखने की आवाज आने लगी।  इससे इसकी खबर तुरंत मछुआरों तक पहुंच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर सभी मछुआरों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। कम से कम चालीस लोगों की जान बचायी।

स्कूबा गोताखोर कैमरा लेकर पानी में चला रहे रेस्क्यू अभियान

इस संबंध में डीजी फायर सुधांशु सारंगी ने कहा कि गोताखोर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो स्पेशलिस्ट स्कूबा गोताखोरों पानी के अंदर भेजा गया है। वे कैमरा लेकर पानी के अंदर उतर गए हैं। भुवनेश्वर से टीम झारसुगुड़ा भेजी गई है। लोगों ने कहा कि नाव से यात्री बरगढ़ जिले के बांधीपाली जा रहे थे।  जब नाव पलटी, वहां मछुआरे मौजूद थे। उन्होंने करीब 40 लोगों की जान बचायी।

READ ALSO : फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन की स्थिति गंभीर

Related Articles