जमशेदपुर/NIT Jamshedpur: नेशनल इंस्टीटी्यूट ऑफ टेक्नाेलाॅजी (एनआइटी) जमशेदपुर में इस बार फिर से छात्राें का बेहतर प्लेसमेंट हुआ है। संस्थान की ओर से जारी सालाना वार्षिक रिपाेर्ट की मानें ताे सत्र 2023-24 में बीटेक के अलग अलग ब्रांच में कुल 725 से अधिक ऑफर छात्राें काे मिले हैं। इस बार सबसे अधिक पैकेज 82 लाख रुपए वार्षिक रहा है। जबकि संस्थान के औसत पैकेज 12.63 लाख रुपए रहा है।

वहीं रिपाेर्ट की मानें ताे इस बार संस्थान की ओर से आयाेजित कैंपस प्लेसमेंट में 260 से अधिक कंपनियाें ने हिस्सा लिया है। इसमें से 100 नए रिक्रूटर शामिल थे। इसके साथ ही इस साल संस्थान के 93.76 प्रतिशत बच्चाें का प्लेसमेंट हुआ है। एनआईटी जमशेदपुर के सर्वाधिक पैकेज की बात करें ताे यह झारखंड के किसी भ संस्थान में इस बार हुए कैंपस प्लेसमेंट का सर्वाधिक पैकेज है।
इसके बाद एक्सएलआरआई का नंबर है जहां सर्वाधिक पैकेज 72 लाख रुपए सालाना था। जबकि तीसरे नंबर पर आईआईटी धनबाद है। वहां इस साल का सर्वाधिक पैकेज 60 लाख है। पिछले साल भी यह रिकार्ड एनआईटी जमशेदपुर के पास ही था।
NIT Jamshedpur: एमएमई में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट
रिपाेर्ट की मानें ताे संस्थान में बीटेक के जिन सात ब्रांच की पढ़ाई हाेती है उसमें सभी में 90 प्रतिशत से अधिक बच्चाें का प्लेसमेंट हुआ है। लेकिन एमएमई एक ऐसा ब्रांच रहा है जिसके शत प्रतिशत बच्चे प्लेसमेंट पाने में सफल रहे हैं। अगर ब्रांचवाई पैकेज की बात करें ताे पिछले दाे सालाें की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे आगे रहा है। इस ब्रांच का औसत पैकेज 20.24 लाख रहा है।
इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का 15.65 लाख औसत पैकेज ताे इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का औसत पैकेज 14.78 लाख रहा है। वहीं सबसे कम औसत पैकेज वाला ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग रहा इसका औसत पैकेज 8.22 लाख रहा है।
NIT Jamshedpur: इन कंपनियाें ने लिया हिस्सा
एनआईटी जमशेदपुर प्लेसमेंट 2023- 24 के दौरान, एल्सटॉम, टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, एडोब, अमेजन, फ्लिपकार्ट, आईसीआईसीआई बैंक, पीरामल, ईएंडवाई, डेलोइट, ब्ल्यूएनएस, पेप्सीकाे, एचएसबीसी, सीटी बैंक, ओरेकल, पी पे, फिलिप्स, लाॅयल इनफिल्ड, सैमसंग, स्काेडा, अदाणी, मारूति सुज्की, इनटेलेक्ट, आईटीसी, हिराे, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक आदि जैसी शीर्ष कंपनियों ने भर्ती के उद्देश्य से परिसर का दौरा किया।
NIT Jamshedpur: जानिए प्लेसमेंट के आंकड़े काे
सबसे अधिक पैकेज: 82 लाख
औसत पैकेज: 12.63 लाख
प्लेसमेंट के लिए कुल कंपनियाे ने विजिट किया: 260
न्यू रिक्रूटर: 100
कुल ऑफर: 725
प्लेसमेंट प्रतिशत: 93.76
NIT Jamshedpur: इसमें मिला सबसे अधिक प्लेसमेंट
ब्रांच: प्लेसमेंट प्रतिशत
सिविल इंजीनियरिंग : 94.90
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 93.03
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : 90.29
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स: 92.59
मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 91.50
मेटलर्जिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग: 100
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग: 95.56
Read also:- Exam Dates Announced: NTA यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, व एनसीईटी परीक्षा की तिथि घोषित

