सेंट्रल डेस्क/PM Modi’s 100 Million Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया साइट पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन हो गई है।

वहीं बता दें कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। यह पीएम मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता का एक उदाहरण है। तमाम सोशल मीडिया साइट पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। साथ ही पीएम मोदी एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं।
PM Modi’s 100 Million Followers: तीन साल में बढ़े तीन करोड़ फॉलोअर्स
पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर पिछले तीन साल में 3 करोड़ की प्रभावशाली बढ़त देखने को मिली है। जहां तक बात भारतीय राजनेताओं की है तो दूर-दूर तक कोई भी पीएम मोदी के आसपास इस मामले में नजर नहीं आ रहा है।
वहीं इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन के सारे अहम नेताओं के फॉलोअर्स को मिला दें तो यह संख्या 95 करोड़ के आसपास होती है।
PM Modi’s 100 Million Followers: राहुल गांधी के हैं 26.4 मिलियन फॉलोअर्स
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया एक्स पर 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं विपक्षी दलों की ओर से दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
साथ ही राजद के लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सभी नेताओं के फॉलोअर्स को मिला दें तो यह आंकड़ा 95 करोड़ के आस पास पहुंचता है।
PM Modi’s 100 Million Followers: विदेशी नेताओं से भी ज्यादा है मोदी की फॉलोवर्स लिस्ट
पीएम मोदी के फॉलोअर्स की तुलना अगर विदेशी नेताओं से की जाए तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी प्रधानमंत्री मोदी से पीछे हैं। जो बाइडेन के वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं दुबई के शेख शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के 11.3 मिलियन, पोप फ्रांसिस के 18.5 मिलियन हैं।
हालांकि इस तरह से देखें तो पीएम मोदी फॉलोअर्स की तुलना में इन नेताओं से काफी आगे हैं। पीएम मोदी की इसी लोकप्रियता को देखते हुए दुनिया के कई नेता सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ने के लिए इच्छुक रहते हैं। वहीं हाल ही में जब पीएम मोदी इटली और ऑस्ट्रिया दौरे पर गए थे तब भी उनके फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
PM Modi’s 100 Million Followers: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी हैं काफ़ी रिच
पीएम मोदी का ये प्रभाव केवल एक्स तक ही सीमित नहीं है। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं अगर बात यूट्यूब कि करे तो उसपर 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 2009 में सोशल मीडिया मंच से जुड़ने के बाद पीएम मोदी ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया है।
वह खुद भी कई लोगों को फॉलो करते हैं उनसे बातचीत करते हैं और उनके मैसेज का जवाब देते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज भी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव भी रहते हैं।
PM Modi’s 100 Million Followers: सेलेब्रिटी, क्रिकेटर्स से काफी आगे हैं पीएम मोदी
राजनेताओं से अलग दूसरे फील्ड के लोगों की बात करें तो भी मोदी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता हैं। वो चाहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हो या दूसरे लोग, मोदी कि फोलोवर्स का मुकाबला नहीं।
वहीं बता दें कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 64.1 मिलियन फॉलोवर्स, ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार जूनियर के 63.6 मिलियन और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के 52.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इसके अलावा सेलिब्रिटियों में टेलर स्विफ्ट के 95.3 मिलियन, लेडी गागा 83.1 मिलियन और किम कार्दशियन के 75.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इसके बाद भी पीएम मोदी इन लोगों से कहीं ज्यादा आगे हैं।
read also:- रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को देश में पहली बार तैयार हो रहा रोडमैप, जानिए क्या होगा खास

