Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में दिखा दुर्लभ गिरगिट, वन विभाग ने रेस्क्यू कर दलमा जंगल में छोड़ा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दिखा दुर्लभ गिरगिट, वन विभाग ने रेस्क्यू कर दलमा जंगल में छोड़ा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर में गुरुवार शाम उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, जब एक दुर्लभ प्रजाति का गिरगिट दिखाई दिया। करीब दो फीट लंबा यह गिरगिट लगातार अपना रंग बदल रहा था, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से गिरगिट का रेस्क्यू किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का दुर्लभ गिरगिट कई वर्षों बाद क्षेत्र में देखा गया है। बदलते पर्यावरण और प्राकृतिक आवासों के कम होने के कारण ऐसी प्रजातियां अब बहुत कम दिखाई देती हैं।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने गिरगिट को सुरक्षित रूप से दलमा वन क्षेत्र में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सके।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में किसी को इस प्रकार के दुर्लभ वन्यजीव, पक्षी या अन्य जीव-जंतु दिखाई दें तो उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय पर उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Read also – West Singhbhum News: चक्रधरपुर में वृंदावन स्वीट्स और गोलूजी स्नैक्स के लड्डू व श्री राम कृष्ण स्वीट्स एंड स्नैक्स की जलेबी मिली हानिकारक

Related Articles

Leave a Comment