Home » Jamshedpur Crime News: मुसाबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 312 बोतल अवैध शराब जब्त, टाटा मैजिक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: मुसाबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 312 बोतल अवैध शराब जब्त, टाटा मैजिक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 312 बोतल शराब से लदी एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को 8 जुलाई की मध्य रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक टाटा मैजिक में अवैध शराब की बड़ी खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी थाना पुलिस ने जादूगोड़ा–मुसाबनी मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर और एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की बरामद हुई। कुल 312 बोतल शराब जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार चालक जानूम सिंह सुंडी और खलासी सोमा पूर्ति ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से पुरुलिया के बुधराम बेसरा के घर पहुंचाई जानी थी, जहां इसकी अवैध बिक्री की तैयारी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन भी बुधराम बेसरा के नाम पर पंजीकृत है।

मामले में मुसाबनी थाना कांड संख्या 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274, 275 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 बरामद सामान

* टाटा मैजिक वाहन (JH05BN2155)

* 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर

* 1 कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की

गिरफ्तार आरोपी

* जानूम सिंह सुंडी (25 वर्ष), निवासी रोहनीगोड़ा, पारुलिया, थाना मुसाबनी

* सोमा पूर्ति (30 वर्ष), निवासी रोहनीगोड़ा, पारुलिया, थाना मुसाबनी

छापेमारी अभियान का नेतृत्व मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार ने किया। अभियान में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित मुसाबनी थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

Read also – Ranchi News : झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति की मंजूरी, DGP के निर्देश पर समिति ने लगाई मुहर

Related Articles

Leave a Comment