Home » Jamshedpur News: ई-कल्याण पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Jamshedpur News: ई-कल्याण पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand e Kalyan Pre Matric Scholarship 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी) के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार ने ई-कल्याण पोर्टल खोल दिया है। इसके जरिए पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (आईएनओ) द्वारा विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, जिला नोडल ऑफिसर (डीएनओ) द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 30 नवंबर तक किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन अवश्य करें। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों और संबंधित शिक्षण संस्थानों से भी आग्रह किया गया है कि वे विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें और समय पर आवेदन कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Read Also: Jamshedpur news : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में डीजीएमएस के 125 वर्ष पूरे होने पर शुरू हुआ पौध रोपण अभियान

Related Articles

Leave a Comment