Home » Jamshedpur news: सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

Jamshedpur news: सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

झारखंड सरकार की है झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड सरकार की झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं के एक दल ने बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न नवाचार एवं विकास कार्यों का अध्ययन किया। छात्राओं ने कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की अनुशंसा एवं फंड से लगभग 7.30 लाख रुपये की लागत से स्थापित झारखंड के पहले पायलट आरओ प्लांट का निरीक्षण किया।

छात्राओं को बताया गया कि इस प्लांट के माध्यम से स्थानीय लोगों को आई-कार्ड आधारित व्यवस्था से मात्र पांच रुपये शुल्क पर 20 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बिजली बिल, ऑपरेटर की मजदूरी एवं रखरखाव का खर्च वहन किया जाता है। यह आरओ प्लांट अपने आप में एक अनूठा एवं प्रेरणादायक मॉडल है।

इसके अलावा छात्राओं ने गांधीनगर बस्ती में बागवानी कार्यों तथा जगदीशपुर रोड के समीप कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय नवाचारों एवं आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

छात्रा राजश्री दास ने बताया कि उनकी चार सदस्यीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा, डिजिटल जल प्रबंधन एवं अन्य नवाचारों से संबंधित जानकारी संकलित कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे झारखंड सरकार के पोर्टल पर जमा किया जाएगा।                                                                      इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे ने छात्राओं को पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण कार्यक्रम में राजश्री दास, सुचित्रा मलिक, अंजली कुमारी, प्रीति पाल, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, शुभम एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment