Home » चक्रधरपुर: ब्राउन शुगर के संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़, 75 पुड़िया के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

चक्रधरपुर: ब्राउन शुगर के संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़, 75 पुड़िया के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Brown Sugar Racket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। चक्रधरपुर पुलिस ने एक संगठित ब्राउन शुगर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गुरुवार को चाईबासा में चक्रधरपुर सदर डीएसपी डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा किया।

एक दिन में दो बड़े ऑपरेशन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत 8 जुलाई को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

पुराना बस्ती ऑपरेशन

एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराना बस्ती में छापा मारा। वहां बिक्री के लिए रखे गए ब्राउन शुगर के साथ शेखर सुमन साहू (40 पुड़िया) और शुभम वर्मण (10 पुड़िया) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आसिफ शेख उर्फ बंगला को भी हिरासत में लिया, जो वहां नशा खरीदने पहुंचा था। यहां से एक टीवीएस राडियन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पोर्टरखोली ऑपरेशन:

उसी दिन शाम के समय पुलिस को पोर्टरखोली क्षेत्र में ब्राउन शुगर बिक्री की गुप्त सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा (24 पुड़िया) और मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा (1 पुड़िया) को गिरफ्तार किया। इनके पास से भी मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने संयुक्त रूप से निम्नलिखित सामग्री जब्त

कुल ब्राउन शुगर: 16.75 ग्राम (75 पुड़िया)
वाहन:एक टीवीएस मोटरसाइकिल (JH06N-4747)
अन्य:4 मोबाइल फोन पुलिस की अपील
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर एक संगठित गिरोह बनाकर चक्रधरपुर में नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहे थे। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच जारी है।
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। आप निम्नलिखित माध्यमों से सूचना दे सकते हैं।
निकटतम थाना डायल-112
पुलिस नियंत्रण कक्ष
9931422251
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक बीरबल चौबे, दिलीप कुमार और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Read Also: Chaibasa DC News : सदर अस्पताल का DC ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर दी सख्त हिदायत

Related Articles

Leave a Comment