Home » Jamshedpur Murder: परसुडीह में चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Jamshedpur Murder: परसुडीह में चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर मर्डर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के शक में एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jamshedpur Murder

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस

गौरतलब है कि बुधवार की रात एक पार्टी थी। यहीं, युवक पर बाइक चोरी का शक जताते हुए कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन समय पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। इलाज में देरी होने के कारण उसकी मौत हो गई।

जिसकी हत्या हुई है उसका नाम रोहित मुंडा है। वह परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा का रहने वाला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। साथ ही हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles