Home » Andhra Pradesh: डिप्टी CM पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली, जांच शुरू

Andhra Pradesh: डिप्टी CM पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली, जांच शुरू

फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि धमकी देने वाला कौन था और कहां से कॉल की गई थी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार शाम पवन कल्याण के आवास पर जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया। सूत्रों के मुताबिक कल्याण को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को इस कॉल के बारे में सूचित कर दिया गया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि धमकी देने वाला कौन था और कहां से कॉल की गई थी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कल्याण ने पिछले महीने ही राज्य विधानसभा में सोशल मीडिया दुरुपयोग संरक्षण विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा था और सरकार से ऑनलाइन उत्पीड़न के मुद्दों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने सार्वजनिक हस्तियों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले ऑनलाइन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, राजनीतिक नेता लोगों को नियंत्रित करने और डराने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कल्याण ने तर्क दिया कि साइबर धमकी का यह चलन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक है और आंध्र प्रदेश को अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में उदाहरण पेश करना चाहिए।

Read Also: Baby John का ट्रेलर हुआ लांच, वरूण ने कहा यह तो बस एक झलक है

Related Articles