Home » Ranchi Encounter: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, इनकाउंटर में राहुल सिंह गिरोह के शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Ranchi Encounter: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, इनकाउंटर में राहुल सिंह गिरोह के शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
Ranchi Police Encounter Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों और पुलिस के बीच आमना-सामना होने की एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहिद नामक इस अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।

​लूटी हुई बाइक पर सवार होकर निकले थे बदमाश

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात राहुल सिंह गिरोह का शातिर अपराधी शाहिद अपने एक साथी के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। दोनों एक लूटी हुई बाइक पर सवार होकर विधानसभा क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे। सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस टीम ने उनका पीछा करना शुरू किया।

​जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहिद के पैर में गोली लगी है। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसके दूसरे साथी को भी मौके से धर दबोचा।

​कई बड़ी वारदातों में शामिल था शाहिद

पकड़ा गया अपराधी शाहिद कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप और गुमला के शिवालया कंस्ट्रक्शन पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटनाओं में मुख्य रूप से शामिल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल समेत अन्य हथियार और वह लूटी हुई बाइक भी बरामद कर ली है। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment