Home » Jamshedpur News : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का विजय मिलन समारोह आयोजित

Jamshedpur News : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का विजय मिलन समारोह आयोजित

सामाजिक मूल्यों, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर वक्ताओं ने रखे विचार, कवियों के काव्यपाठ ने बांधा समां

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की ओर से पुराना कोर्ट स्थित सभागार में विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने हिस्सा लिया। समारोह में सामाजिक सरोकारों, अनुशासन, चरित्र निर्माण और बदलते सामाजिक परिवेश पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर के कवियों का काव्यपाठ रहा।

समारोह में पूर्व कमिश्नर मोहन लाल राय, एसपी सिंह, रण विजय सिंह, पूरबी घोष और डॉ. रागिनी भूषण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही पेंशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए सभी को विजय मिलन की शुभकामनाएं दीं।

मां दुर्गा की महिमा के साथ सामाजिक चिंताओं पर चर्चा

विशिष्ट अतिथि पूर्व कमिश्नर मोहन लाल राय ने मां दुर्गा के संदर्भ में सती अनुसूया का स्मरण करते हुए समाज में बढ़ती अपसंस्कृति और हिंसा पर चिंता जताई। समाजसेवी पूरबी घोष ने मां भवानी से जुड़ा वक्तव्य प्रस्तुत किया। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक पीडी लाल ने अनुशासन और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रागिनी भूषण ने मां दुर्गा पर आधारित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां

काव्यपाठ सत्र में ममता कर्ण ‘मनस्वी’, मामचंद अग्रवाल, राम लाल भारती और श्यामल सुमन ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविताओं ने सभागार में साहित्यिक माहौल बना दिया। इस अवसर पर चंद्र किशोर द्विवेदी, रहमान साहब, राम नरेश राय और रण विजय सिंह की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. उदय हयात ने कार्यक्रम का सरस संचालन किया।

समारोह ने पेंशनर साथियों को आपसी मेल-मिलाप के साथ साहित्य, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Comment