Home » URBAN DEVELOPMENT : नगर विकास मंत्री ने की बैठक, सड़क और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश

URBAN DEVELOPMENT : नगर विकास मंत्री ने की बैठक, सड़क और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश

नेपाल हाउस सचिवालय में विभागीय योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • सिवरेज सिस्टम और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर जोर

रांची :सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी शहरों में सड़कों की स्थिति सुधारने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने शहरों और नदियों को साफ रखने के लिए सिवरेज सिस्टम और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राजधानी रांची में व्यवस्था सुधारने की योजनाएं बनाई जाएं। रांची में ई-बस के अलावा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत है। मंत्री ने बताया कि जब रांची में ई-बस की व्यवस्था मजबूत होगी और बसें हर पांच मिनट में मिलेंगी तो लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। जिससे प्रदूषण और जाम की समस्या कम होगी।

निकायों में खुलेगा जन शिकायत कोषांग

नगर विकास मंत्री ने नगर निकायों में जनशिकायत कोषांग खोलने का भी निर्देश दिया। जिससे कि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए और ‘राइट टू सर्विस’ के तहत शिकायतों का समाधान एक तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराएं

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने के लिए मंत्री ने निर्देश दिया कि सबसे पहले यह रिपोर्ट तैयार की जाए कि कितनी स्ट्रीट लाइटें काम कर रही हैं। इसके बाद मरम्मत और नए लाइट लगाने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप कुमार को विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं सिवरेज सिस्टम के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य के 49 नगर निकायों में सिवरेज सिस्टम बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि छोटे पैमाने पर स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाओं के तहत नालों के पानी का ट्रीटमेंट किया जाए ताकि गंदा पानी नदियों में न गिर सके।

सस्ते आवास के लिए बनेगी योजना

राज्य के प्रमुख शहरों में सस्ते आवास की उपलब्धता के लिए झारखंड हाउसिंग बोर्ड को शीघ्र योजना बनाने का निर्देश दिया। रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो और अन्य शहरों में हाउसिंग कॉलोनियों के निर्माण के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि पर्यटन क्षेत्र के संबंध में तोपचांची झील के सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस झील के आस-पास पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और वाटर स्पोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएगी।

मैन पावर को लेकर मांगी रिपोर्ट

मंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य सभी नगर निकायों में मैनपावर की कमी न हो। इससे नगर निकायों का काम बाधित नहीं होगा। इसके लिए रिक्तियों की सूचना विभाग को भेजने का आदेश दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। नगर विकास मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। जल्द ही इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

Related Articles