Home » Adityapur Road Accident youth dies : आदित्यपुर में अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आकर युवक की मौत

Adityapur Road Accident youth dies : आदित्यपुर में अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आकर युवक की मौत

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। पेब्को मोटर्स के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है, जो हाईको कंपनी में कार्यरत था और ड्यूटी पर जा रहा था।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि गुरचरण सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी पेब्को मोटर्स के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आदित्यपुर क्षेत्र में रविवार सुबह हुआ, जो इलाके में हड़कंप मचा गया।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद मौके पर जमा हुए आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहा है और लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles