सेंट्रल डेस्क : नए साल 2025 की शुरुआत पर पूरे दुनिया में जश्न का माहौल रहा। धार्मिक स्थलों और प्रसिद्ध स्थानों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। लोगों ने नए साल की छुट्टी का जमकर लुफ्त उठाया। पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भीड़ उमड़ी और लोग परिवार के साथ मौज मस्ती करते दिखे। इस दौरान दुनिया भर के नेताओं ने लोगों को शुभकामना दिया आइए जानते हैं किसने क्या कही?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि ये साल सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सब ठीक होगा और हम सिर्फ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यूक्रेन अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा है और हम झुकेंगे नहीं। मैं आपका 2024 के लिए धन्यवाद करता हूं।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ईमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 2025 के लिए मैं कामना करता हूं कि हम एकजुट, दृढ़ निश्चय और भाईचारे के साथ रहे।
अपने शुभकामना संदेश में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अर्थव्यवस्था स्थिर है और आगे बढ़ रही है। हम मेहनत से नई चुनौतियों पर काबू पा लेंगे।

