Home » Jamshedpur Bank Fraud : जमशेदपुर में बैंक के अधिकारियों से मिल कर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Jamshedpur Bank Fraud : जमशेदपुर में बैंक के अधिकारियों से मिल कर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

केनरा बैंक के अधिकारियों व अन्य के खिलाफ गोलमुरी थाने में दर्ज हुआ मामला

by Mujtaba Haider Rizvi
golmuri police station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में केनरा बैंक के अधिकारियों से मिल कर कुछ लोगों ने बड़ा फ्राड किया है। इन आरोपियों ने मानगो के रहने वाले ट्रांसपोर्टर मंजीत सिंह को 12 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मंजीत सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केनरा बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

जाली दस्तावेज बना फर्जी दस्तखत के जरिए की गई हेराफेरी

केनरा बैंक के अधिकारियों से मिल कर आरोपियों ने मंजीत सिंह के 12 करोड़ रुपये उड़ा लिए। गोलमुरी थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने फर्जी दस्तखत और जाली दस्तावेज का सहारा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मंजीत सिंह के बैंक अकाउंट से 12 करोड़ रुपये पार कर दिए। जालसाजी का यह बड़ा मामला माना जा रहा है। घटना जनवरी 2017 से दिसंबर 2023 के बीच की है।

इन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मंजीत सिंह के आवेदन पर एफआइआर दर्ज हुई है। मंजीत सिंह मानगो के पारडीह इलाके में परमेश्वर कालोनी में रहते हैं। उन्होंने इस मामले में अपने भाई रवींद्र सिंह, तरजीत सिंह और गोलमुरी केनरा बैंक की अधिकारी रंजना सरकार, अभय सिंह, सुधाकर झा, बेनूर तिग्गा, रविकांत झा, डीएस ईचागुट्टू, कंचन मिश्रा, साई कृष्णा और शिवशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Read also Potka Robbery : बिजली सब स्टेशन में डकैती, हथियार बंद डकैत उठा ले गए 18 लाख के कॉपर क्वाएल

Related Articles