Home » RANCHI POLITICAL NEWS: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस महासचिव ने दिया बयान, जानें क्या कहा

RANCHI POLITICAL NEWS: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस महासचिव ने दिया बयान, जानें क्या कहा

अपने मूल सिद्धांतों राष्ट्रवाद, सुशासन और पारदर्शिता से भटक चुकी है बीजेपी

by Vivek Sharma
राकेश सिन्हा कांग्रेस महासचिव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस अब केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर पड़े दबाव की भी याद दिलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतों राष्ट्रवाद, सुशासन और पारदर्शिता से भटक चुकी है। उनके अनुसार पार्टी की वर्तमान राजनीति विभाजन, ध्रुवीकरण और सत्ता के केंद्रीकरण तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई लगातार बढ़ रही है और छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जमीनी मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल प्रचार और इवेंट आधारित राजनीति कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से देश में भाईचारा प्रभावित हुआ है। धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशें बढ़ी हैं, जो देश की एकता और विविधता के लिए खतरा है। उन्होंने किसानों, युवाओं और मजदूरों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन वर्गों की लगातार अनदेखी हो रही है।

READ ALSO: Jamshedpur News: जमशेदपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी वसूली के खिलाफ उठने लगी आवाज, जांच की मांग तेज

Related Articles