Home » Prepaid Electric Meter : कोल्हान के तीन लाख घरों में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, आज से काम शुरू

Prepaid Electric Meter : कोल्हान के तीन लाख घरों में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, आज से काम शुरू

जुगसलाई में हुआ छह घरों में ईपीएम लगा कर किया गया योजना का उद्घाटन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान के शहरी इलाकों में दो लाख 99 हजार 536 घरों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने का काम बुधवार से शुरू हो गया है। जुगसलाई में छह घरों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इस मौके पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। आदित्यपुर में भी कुछ घरों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।

मई 2027 तक पूरा होगा मीटर लगाने का काम

बिजली विभाग के एसी ने बताया कि कोल्हान के शहरी इलाकों में यह प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगाने का काम 27 महीने में पूरा होना है। इसका टेंडर वेंटेक इंडिया नामक कंपनी को मिला है। अधिकारियों का कहन है कि मई 2027 तक पूरे कोल्हान के शहरी इलाकों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगा दिए जाएंगे।

प्रीपेड मीटर लगाने में खर्च होंगे 331 करोड़ रुपये

कोल्हान के शहरी इलाकों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने में 331 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रीपेड मीटर जमशेदपुर, मानगो, जुगसलाई के अलावा घाटशिला, चाकुलिया आदि के नगरीय इलाकों में लगाए जाएंगे। चाईबासा और सरायकेला के शहरी इलाकों में भी यह प्रीपेड मीटर लगेंगे।

मुफ्त लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर

बिजली के प्रीपेड मीटर मुफ्त लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई मीटर लगाने वाला किसी से पैसा मांगता है तो उसे न दें। यह मीटर पूरी तरह मुफ्त है और विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है।

क्या होता है प्रीपेड मीटर

बिजली प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ताओं को इसे रिचार्ज करना है। जब तक प्रीपेड मीटर में रिचार्ज है तब तक बिजली का कनेक्शन चालू रहेगा। रिचार्ज खत्म होने पर कनेक्शन खुद ब खुद बंद हो जाएगा और घर को होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी। इसके बाद मीटर को दोबारा रिचार्ज करते ही बिजली का कनेक्शन चालू हो जाएगा। इससे उपभोक्ता को एक फायदा यह होगा कि उस पर भारी भरकम बिल का कर्ज नहीं चढेगा। विभाग को भी सहूलियत हो जाएगी।

Read also – Train Accident : जलगांव रेल हादसा: 16 की मौत, 20 घायल, CM ने की मुआवजे की घोषणा

Related Articles