रांची: रातू थाना के चटकपुर स्थित आकाश ज्वेलर के मालिक को गोली मारी गई है। सूचना के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गए। लूट के इरादे से आए अपराधियों लूटने का प्रयास किया। वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला
चटकपुर में जेवर दुकानदार बसंत कुमार ने बताया कि वे अपनी दुकान में थे। इस दौरान दो लोग बाइक पर आए और लूट का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी। फिलहाल बसंत का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।उनके बाय कंधे पर लगी है। दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

