रांची: बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर कॉलोनी में डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी के क्लिनिक में आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब घर में लोग मौजूद नहीं थे। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने धुआं उठता देख तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग क्लिनिक के एक हिस्से से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे परिसर में फैल गई। आग से क्लिनिक के दस्तावेज, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
323

