Home » Gorakhpur News : भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन, शोक में डूबे समर्थक

Gorakhpur News : भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन, शोक में डूबे समर्थक

उनका शव रामदत्तपुर स्थित उनके आवास लाया गया, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके असमय निधन से पूरे गोरखपुर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। देवेश श्रीवास्तव की उम्र मात्र 52 वर्ष थी।

रामदत्तपुर स्थित आवास पर होगा अंतिम दर्शन

डॉक्टरों द्वारा पुष्टि के बाद उनका शव रामदत्तपुर स्थित उनके आवास लाया गया, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, आज ही राप्ती नदी के राजघाट पर देवेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा नेताओं, पार्षदों और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के भी वहाँ पहुंचने की संभावना है।

पूजा करते समय हुआ हृदयाघात

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्त ने जानकारी दी कि सुबह नित्यक्रिया के बाद जब देवेश पूजा के लिए बैठे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सवित्री अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी निधन की पुष्टि की।

पार्टी में निभाए कई अहम दायित्व

देवेश श्रीवास्तव भाजपा में लंबे समय से सक्रिय थे। वे महामंत्री, मंत्री और उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके थे। 17 मार्च 2025 को उन्हें महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके पिता उमेश श्रीवास्तव भी इसी पद पर कार्य कर चुके हैं।

Read Also: UP Weather : गोरखपुर-देवरिया और बलिया सहित अधिकतर जिलों में लू का कहर, 12 जून से बारिश दिलाएगी राहत

Related Articles