Home » Dhanbad Rail News : 30 किमी कम होगी रांची-पटना रेल मार्ग की दूरी, जानें 3063 करोड़ खर्च कर क्या करने जा रहा रेलवे

Dhanbad Rail News : 30 किमी कम होगी रांची-पटना रेल मार्ग की दूरी, जानें 3063 करोड़ खर्च कर क्या करने जा रहा रेलवे

इस परियोजना के पूरा होते ही रांची से पटना की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को सफर में समय की बचत होगी और माल परिवहन में भी रफ्तार आएगी।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंडवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण प्रोजेक्ट को 3063 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होते ही रांची से पटना की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को सफर में समय की बचत होगी और माल परिवहन में भी रफ्तार आएगी।

क्या है प्रोजेक्ट का दायरा?

कुल दूरी: 133 किलोमीटर
लागत: ₹3063 करोड़
निर्माण: 17 बड़े पुल, 180 छोटे ब्रिज,42 रोड ओवर ब्रिज (ROB) और 13 अंडरपास

लाभान्वित जिले: कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़
लाभान्वित गांव: 938 गांव, कुल 15 लाख की आबादी

रांची-पटना दूरी घटेगी, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

फिलहाल, रांची से पटना की यात्रा दो रास्तों से होती है –

  1. रांची–गोमो–बोकारो–पटना (407.1 किमी)
  2. रांची–बरकाकाना–कोडरमा–पटना(378.5 किमी)

दोहरीकरण के बाद, दूसरा मार्ग अधिक सुगम और तेज हो जाएगा, जिससे लगभग 30 किमी दूरी कम होगी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की स्पीड और फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई जा सकेगी।

यह परियोजना झारखंड के कोयला उत्पादक क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। मालगाड़ियों का संचालन बेहतर होगा और रेल ट्रैफिक कम समय में नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके साथ ही, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 7 करोड़ पौधे लगाए जाने का भी प्रावधान है, जो इस प्रोजेक्ट को इको-फ्रेंडली बनाता है।

Read Also: Jamshedpur Rail News : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने सदर अस्पताल कर्मियों को दिए आग बुझाने के टिप्स

Related Articles