Home » Gorakhpur News : अब 20 जून को होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानें सीएम योगी किन दो जगहों पर करेंगे उद्घाटन

Gorakhpur News : अब 20 जून को होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानें सीएम योगी किन दो जगहों पर करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आजमगढ़ से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे से ही यात्रा करेंगे। गोरखपुर आगमन के बाद वह दिवंगत भाजपा नेता देवेश श्रीवास्तव के आवास पर शोक-संवेदना व्यक्त करने जायेंगे।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब आगामी 20 जून को इस परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। पहले यह उद्घाटन 17 जून को प्रस्तावित था, लेकिन मौसम के मिजाज (बारिश की संभावना) को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में कोई अन्य फेरबदल नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण दो प्रमुख स्थान आजमगढ़ और गोरखपुर में करेंगे। वे दोनों ही जगहों पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इन दो स्थानों पर होगा लोकार्पण समारोह

सालारपुर, आजमगढ़ : यह वह स्थान है जहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। मुख्यमंत्री सुबह यहां एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात् जनसभा को संबोधित करेंगे।

भगवानपुर टोल प्लाजा, गोरखपुर : यह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का पहला टोल प्लाजा है, जहां मुख्यमंत्री एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोनों स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्थल निरीक्षण भी पूरा कर लिया है।

सड़क मार्ग से ही गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आजमगढ़ से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे से ही यात्रा करेंगे। गोरखपुर आगमन के बाद वह दिवंगत भाजपा नेता देवेश श्रीवास्तव के आवास पर शोक-संवेदना व्यक्त करने जायेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विरासत गलियारा, नकहा ओवरब्रिज और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर ली है।

शासन की टीम कर चुकी है स्थलों का निरीक्षण

11 जून को प्रदेश शासन की टीम ने दोनों प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया था। इसके बाद डीएम कृष्णा करूणेश ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए।

Read Also: Mathura News : मथुरा में बड़ा हादसा, टीला खिसकने से पांच मकान गिरे, बच्चों समेत कई दबे, रेस्क्यू जारी

Related Articles