RANCHI (JHARKHAND) : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 19 जून 2025 की सुबह 8:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 8:30 बजे तक रांची जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार, जिले में लगातार बारिश के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति में बाधा, निचले इलाकों में जलभराव, कच्ची सड़कों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा जान और माल के नुकसान का खतरा भी बताया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। प्रशासन मौसम विभाग से प्राप्त सूचना पर लगातार निगरानी कर रहा है और समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों से बचें।
इन बातों का रखें ध्यान
- निचले इलाकों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं
- जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें
- बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और आपूर्ति बाधित होने पर प्रशासन से संपर्क करें
- किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें।

