लखनऊ : UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून (Rain Alert) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है और आने वाले दो दिनों यानी 22 और 23 जून को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी यूपी के अधिकतर और पूर्वी यूपी के लगभग सभी इलाकों में बारिश के साथ तेज गरज और चमक हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
सोनभद्र में सबसे अधिक वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सोनभद्र के घोरावल में 136 मिमी दर्ज की गई है। वहीं श्रावस्ती में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रविवार से सोमवार तक भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
UP Weather Update : बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के लिए चेतावनी
बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कुछ जिलों में मौसम साफ रहा लेकिन रविवार से फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
लखनऊ में पांच दिनों तक बारिश की संभावना
राजधानी लखनऊ में भी मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लेकर बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। खासकर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बारिश का जोर ज्यादा रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बारिश के लिए अनुकूल हो रहा मौसम तंत्र
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शुक्रवार शाम से मध्य प्रदेश के उत्तर और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम प्रणाली बारिश के लिए अनुकूल बन गई थी। हवा के दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से यह बदलाव आया है। अब नया सिस्टम बन रहा है, जिससे बारिश की संभावना और बढ़ गई है।
इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather Update : सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेष रूप से बारिश और बिजली गिरने के समय घर में रहने की अपील की गई है। जर्जर और कच्चे मकानों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है।

