Home » Chaibasa News : कम अंक आने पर मिली डांट, छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Chaibasa News : कम अंक आने पर मिली डांट, छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया था, जहां से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी थाना अंतर्गत फूलबगान इलाके में शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीया छात्रा कल्पना पान का शव उसके ही कमरे से फांसी के फंदे में झूलते हुए बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अंदर से बंद था कमरा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। शनिवार के दिन घर में कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। जब वे शाम को वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद पाया। परिजनों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो कल्पना अंदर फांसी के फंदे में झूलती हुई मिली।

अस्पताल पहुंचने पर हुई पुष्टि

परिवार के लोग तुरंत उसे लेकर नोवामुंडी स्थित टाटा अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया था, जहां से पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

परीक्षा परिणाम से जुड़ा बताया जा रहा मामला

परिजनों की मानें तो हाल ही में स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे, जिसमें कल्पना का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था। इसे लेकर परिजनों ने उसे समझाया-बुझाया भी था। इसी बात से नाराज होकर वह एक कदम उठाया है। हालांकि पुलिस हरसंभव पहलू, जैसे पारिवारिक पृष्ठभूमि और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस आकस्मिक हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शोक की लहर है।

Read Also Chaibasa News : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बीच सारंडा में कौन दे रहा चुनौती, टेबो में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी में लगाई आग

Related Articles

Leave a Comment