Jharkhand Monsoon Update : रांची : झारखंड में 17 जून 2025 को मॉनसून की आधिकारिक एंट्री हुई, लेकिन इस बार इसका प्रभाव सामान्य से कहीं अधिक तीव्र रहा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूरे राज्य में भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश की तीव्रता इतनी अधिक रही कि कई क्षेत्रों में पुल बह गए, नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और कई जलाशयों को डिस्चार्ज करना पड़ा।
Jharkhand Weather Forecast Today : इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
पिछले 24 घंटे में रांची में केवल हल्की बारिश हुई, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप भी देखने को मिली। वहीं, जमशेदपुर सहित दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में भी आंशिक राहत देखी गई। हालांकि, हजारीबाग, पलामू, चतरा, और गढ़वा में शाम के समय फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
आज यानी 22 जून 2025 को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Record Rainfall in Jharkhand : कांके डैम का गेट जून में ही खोला गया
राजधानी रांची के कांके डैम के एसडीओ सौरभ उपाध्याय के अनुसार, वर्ष 2011 से अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि मॉनसून के इतने जल्दी डिस्चार्ज गेट खोलने की नौबत आ गई। इसके अलावा, हटिया डैम और गेतासूल डैम में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।
जलभराव के कारण राजधानी समेत कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न, तालाब और नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तेज हवाएं, गति: 20 से 30 किमी/घंटा
साहिबगंज, गोड्डा, पलामू, चतरा, दुमका, और पाकुड़ में तेज बारिश का अनुमान
Jharkhand Rain Impact : जलभराव से यातायात प्रभावित
लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ है। नदियों के उफान और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रशासन को सतर्कता बरतने और कुछ स्थानों पर आपातकालीन उपाय अपनाने पड़े हैं। सड़कों पर भारी जलभराव, नालों का ओवरफ्लो और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।
Read Also- Jharkhand Weather : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तापमान में गिरावट

