Home » Jharkhand Mausam Alert : झारखंड के 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में वज्रपात की आशंका

Jharkhand Mausam Alert : झारखंड के 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में वज्रपात की आशंका

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today :
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather Update Today : रांची : झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बुधवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। सुबह 11 बजे के बाद रांची में झमाझम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक रुक-रुक कर होती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

Rainfall in Ranchi : रांची में सर्वाधिक 55 मिमी बारिश, अब तक 500 मिमी के करीब पहुंचा आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रांची में रिकॉर्ड की गई है, जहां 55 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। अब तक राजधानी में बारिश का कुल आंकड़ा 500 मिमी के करीब पहुंच चुका है, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, खूंटी और लातेहार में भी अब तक लगभग 400 मिमी बारिश हो चुकी है।

Simdega, Gumla, Chaibasa Today : किन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश : देखिए पूरी लिस्ट

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

गुमला

सिमडेगा

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

इन जिलों में आज दोपहर 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकते समय खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

रांची

खूंटी

लातेहार

रामगढ़

इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन बिजली गिरने की चेतावनी बनी हुई है।

सामान्य मौसम वाले जिले

साहिबगंज

गोड्डा

पाकुड़

इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। यहां आज बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

IMD Weather Forecast : झारखंड में बारिश से अब तक 10 मौतें, वज्रपात और दीवार गिरने की घटनाएं चिंता का विषय

बारिश और वज्रपात की वजह से अब तक झारखंड में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तीन लोगों की जान चली गई। रांची के सोनाहातू में खेत के पास खड़ी दो महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गईं। वहीं, रांची के बहूबाजार इलाके में एक स्कूल की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। बुधवार को चक्रधरपुर में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, वह शाम को खेत में शौच करने गई थी।

Read Also- Jharkhand Weather : राज्य में बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, रांची में छत गिरने से दंपती की गई जान

Related Articles