लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है, लेकिन बारिश की रफ्तार (UP Weather) में अभी कमी देखने को मिल रही है। 28 जून 2025 को मौसम विभाग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गर्मी ने दोबारा दस्तक दी है।
हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई से पूरे प्रदेश (UP Weather) में घनघोर बारिश की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं।
कहां-कहां होगी बारिश
28 जून को पश्चिमी यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी और ललितपुर में तेज बारिश के आसार हैं।
पूर्वी यूपी के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर और चंदौली में भी मौसम बिगड़ सकता है। वहीं बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर और मथुरा में बिजली चमकने और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
UP Weather : तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (UP Weather) में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
अलर्ट जारी
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

