Home » Chaibasa Crime News : मोबाइल दुकान से दो लाख से अधिक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Chaibasa Crime News : मोबाइल दुकान से दो लाख से अधिक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand News : चोरों के सक्रिय गिरोह ने मोबाइल दुकान की छत में सेंध लगाकर दो से ढाई लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की धरपकड़।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में चोरों के सक्रिय गिरोह ने भगत सिंह चौक के समीप एनएच 75 ई के किनारे स्थित एक मोबाइल शाप (Mobile Shop) को चोरों ने निशाना बनाया। सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोरों ने तकरीबन दो से ढाई लाख रुपए की कीमत के मोबाइल व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। साथ ही काउंटर में रखे नगद रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Chaibasa Mobile Shop : अल्बेस्टर सीट काटकर दुकान के अंदर घुसे चोर

जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक के समिति स्थित पलक सलूजा ने अपने घर के आगे ही मोबाइल की दुकान खोली है। शनिवार रात की रात 9 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के ऊपर अल्बेस्टर सीट काटकर सेंध लगायी और अंदर घुस आये। चोरों ने तकरीबन दो से ढाई लाख कीमत के मोबाइल और कुछ नगदी पार कर दी।

Chaibasa Mobile Shop : पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

रविवार की सुबह 10 बजे पलक ने जब दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा मिला और दुकान में रखे कीमती मोबाइल व नगदी गायब मिली। छत में देखा तो वहां सेंध लगी हुई हैं उसने तुरंत शहर चक्रधरपुर थाना को फोन करके वारदात की सूचना दी। मौके पर चक्रधरपुर पुलिस ने पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

चोरी में हुआ लाखों का नुकसान- दुकानदार

इस संबंध में दुकानदार पलक सलूजा ने बताया कि सभी कीमती मोबाइल का सेट और अन्य समान चोरी हुआ है। इस घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ हैं। इधर पुलिस आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देख कर अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए सुरागकशी शुरू कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Read Also- Chaibasa News : नक्सलियों के 5 बंकर से मिले आईईडी-डेटोनेटर समेत कई विस्फोटक

Related Articles